ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

ललन सिंह के ढाबे पर फिर छापेमारी, शराब बरामद, DGP ने भी मारा था रेड

VAISHALI : इस वक्त एक ताजा खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है, जहां काफी चर्चित ललन सिंह के पुराने ढाबे पर फिर छापेमारी की गई है. शराब परोसने की सूचना मिलने पर पुलिस ने छ

ललन सिंह के ढाबे पर फिर छापेमारी, शराब बरामद, DGP ने भी मारा था रेड
First Bihar
3 मिनट

VAISHALI :  इस वक्त एक ताजा खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है, जहां काफी चर्चित ललन सिंह के पुराने ढाबे पर फिर छापेमारी की गई है. शराब परोसने की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की है. एक बार फिर से इस वीआईपी ढाबे से शराब की जब्ती हुई है. यह वही ढाबा है, जहां इसी साल मार्च महीने में डीजीपी खुद छापेमारी करने पहुंचे थे.


मामला वैशाली जिले के सराय थाना इलाके की है, जहां मटियारा टोक गांव के समीप ललन सिंह के पुराने ढाबे पर एक बार फिर से पुलिस की रेड पड़ी है. सराय पुलिस ने तीन बोतल शराब के साथ ढ़ाबा मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार के ब्यान पर सराय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.


दर्ज र्प्राथमिकी में कहा है कि उत्पाद विभाग पटना द्वारा दिए गए सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के एन एच 22 के किनारे मटियारा टोक गांव के समीप ललन सिंह पूराने ढ़ाबा पर छापामारी की गई. छापामारी के दौरान होटल से तीन बोतल विदेशी शराब एवं दो खाली बोतल के साथ होटल से भाग रहे होटल मालिक अभिषेक कुमार उर्फ राजा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. 


ललन सिंह के ढाबे पर फिर छापेमारी, शराब बरामद, DGP ने भी मारा था रेड


गिरफ्तार राजा के पास से इक्कीस हजार चार सौ रुपए नगद एवं एक मोबाइल भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि शराब वह सराय बाजार के ही बबलू कुमार से खरीदेगी कर बिक्री करता है. मामले में गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया किया जा रहा है. 


ललन सिंह के ढाबे पर फिर छापेमारी, शराब बरामद, DGP ने भी मारा था रेड


आपको बता दें कि इस ढाबे पर ग्राहकों को अक्सर शराब परोसने की सूचना मिलते रहती है. इसी साल मार्च महीने में बिहार के तत्कालीन डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने दलबल के साथ छापेमारी की थी. तब यहां से पुलिस ने 177 बोतल शराब, सात केन बियर, 11 हजार नगदी के साथ छह मोबाइल बरामद किया था. उस वक्त भी ढाबा के संचालक राजा को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया था. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता