ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

कृष्णा ज्वेलर्स में हुए लूटकांड मामले का हुआ खुलासा, कुख्यात चंदन सोनार सहित 3 गिरफ्तार

VAISHALI: वैशाली के महुआ में 2 जून को कृष्णा ज्वेलर्स में लूट की बड़ी घटना हुई थी। जांच में जुटी पुलिस ने आज इस लूटकांड का खुलासा किया है। एसपी द्वारा गठित विशेष टीम ने कुख्या

कृष्णा ज्वेलर्स में हुए लूटकांड मामले का हुआ खुलासा, कुख्यात चंदन सोनार सहित 3 गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली के महुआ में 2 जून को कृष्णा ज्वेलर्स में लूट की बड़ी घटना हुई थी। जांच में जुटी पुलिस ने आज इस लूटकांड का खुलासा किया है। एसपी द्वारा गठित विशेष टीम ने कुख्यात चंदन सोनार सहित तीन अपराधियों को दबोचा है। पुलिस ने इनके पास से लूटे गये 28 किलो चांदी और 300 ग्राम सोना बरामद किया है।


पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन देसी कट्टा और 7 कारतूस सहित 43 हजार रुपया कैश बरामद किया है। एसपी मनीष ने बताया कि इस लूटकांड का मास्टरमाइंड चंदन सोनार ही है जिसने तीन आपराधिक गिरोह को मिलाकर कृष्णा ज्वेलर्स लूटकांड की साजिश रची थी। 


बता दें कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमे लूट की घटना को अंजाम देने के अलावा आभूषण खरीदने वाले, बेचने वालों से लेकर लाइनर तक शामिल है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार चंदन सोनार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह ढाई साल पहले जेल से आया था जिसके बाद से कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है।