ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

खुलेआम घूम रहा था वैशाली रेपकांड का आरोपी, लोगों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ा, बोला- मैं चोर नहीं.. रेप का आरोपी हूं

HAJIPUR : वैशाली गैंगरेप का एक आरोपी बुधवार को अचानक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। आरोपी शख्स खुद की पहचान छिपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर घूम रहा था। इसी दौरान महुआ थाना क्षेत्र

खुलेआम घूम रहा था वैशाली रेपकांड का आरोपी, लोगों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ा, बोला- मैं चोर नहीं.. रेप का आरोपी हूं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR : वैशाली गैंगरेप का एक आरोपी बुधवार को अचानक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। आरोपी शख्स खुद की पहचान छिपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर घूम रहा था। इसी दौरान महुआ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर के शक में पकड़ लिया और उसकी जमकर धूनाई कर दी। लोगों की पिटाई से बचने के लिए आरोपी ने सारा भेद खोल दिया। उसने ग्रामीणों को बताया कि वह बच्चा चोर नहीं बल्कि जंदाहा गैंगरेप का आरोप है और पुलिस से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर घूम रहा है।


आरोपी की बात को सुनकर ग्रामीणों और आक्रोशित हो गए और उसको जमकर पीटा। बाद में घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को चंगूल से उसे मुक्त कराया और अपने साथ थाने ले गई। बता दें कि जंदाहा गैंगरेप मामले में पुलिस अबतक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि बाकी बचे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। महुआ एसडीपीओ पूनम केसरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।


बता दें कि बीते 8 सितंबर को वैशाली के जंदाहा थाना क्षेत्र के एक गांव में बेखौफ बदमाशों ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। नाबालिग लड़की बगल के गांव के रहने वाले अपने प्रेमी से मिलने के लिए गांव के बाहर पहुंची थी। इसी दौरान पांच से 6 लड़कों ने दोनों को घेर लिया। आरोपियो ने पहले तो उसके साथ छेड़खानी की और बाद में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं लफंगों ने रेप का वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया था।