ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

BIG BREAKING: हाजीपुर में ज्वेलरी शॉप से 10 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

HAJIPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि वे एक के बाद एक अपराधी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने हाजीपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है।

BIG BREAKING: हाजीपुर में ज्वेलरी शॉप से 10 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि वे एक के बाद एक अपराधी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने हाजीपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। इस वक्त की बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। 


पुतुल ज्वेलरी शॉप में घुसकर दिनदहाड़े अपराधियों ने दस लाख के जेवरात लूट लिये और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़ी यूसुफपुर की है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने सोने-चांदी की दुकान में घुसकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। 


बताया जाता है कि अपराधी चार की संख्या में थे जो बाइक से आए हुए थे। बाइक सवार सभी दुकान में घुसे और दुकान के मालिक को पहले बंधक बना लिया और फिर 10 लाख के स्वर्ण आभूषण को लूट लिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और डीआईयू की टीम पहुंची है। फिलहाल इस मामले की छानबीन की जा रही है।    


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता