ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

हाजीपुर वार्ड पार्षद हत्याकांड का खुलासा, दो को पुलिस ने दबोचा, दो ने कोर्ट में किया सरेंडर

VAISHALI: हाजीपुर में 20 अगस्त की शाम को वार्ड पार्षद पंकज राय की हत्या की गयी थी। इस मामले का उद्भेदन पुलिस ने किया है। सदर थाना क्षेत्र के दिग्धी कला पश्चिमी के वार्ड

हाजीपुर वार्ड पार्षद हत्याकांड का खुलासा, दो को पुलिस ने दबोचा, दो ने कोर्ट में किया सरेंडर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: हाजीपुर में 20 अगस्त की शाम को वार्ड पार्षद पंकज राय की हत्या की गयी थी। इस मामले का उद्भेदन पुलिस ने किया है।  सदर थाना क्षेत्र के दिग्धी कला पश्चिमी के वार्ड नंबर- 5 के वार्ड पार्षद पंकज राय की हत्या बाईक सवार अपराधियों ने की थी। घटना के बाद मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया था। 


एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुई घटना में शामिल 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया जबकि दो अपराधियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियो ने अपना जुर्म स्वीकारा है। गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि कुछ महीने पूर्व मृतक के पुत्र के साथ मारपीट हुई थी जिसे लेकर मृतक के बेटे द्वारा सदर थाने में केस दर्ज कराया गया था। 


करीब एक माह पूर्व  मृतक के पुत्र द्वारा घटना में शामिल गिरफ्तार एक आरोपी की बहन को साथ घुमाने को लेकर मृतक पंकज राय से कहा-सुनी हुई थी। इसी बात को लेकर पंकज राय की हत्या की गयी थी। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता