ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

इंजीनियरिंग के स्टूडेंट बने लुटेरे, लाइफस्टाइल मेंटेन करने के लिए बनाया गैंग, लॉकडाउन में लौटे थे घर

HAJIPUR : अपराध से जुड़ी हुई एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. हाजीपुर में पुलिस ने लूटपाट के अंजाम देने वाले एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है. पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किया ह

इंजीनियरिंग के स्टूडेंट बने लुटेरे, लाइफस्टाइल मेंटेन करने के लिए बनाया गैंग, लॉकडाउन में लौटे थे घर
First Bihar
2 मिनट

HAJIPUR :  अपराध से जुड़ी हुई एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. हाजीपुर में पुलिस ने लूटपाट के अंजाम देने वाले एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है. पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किया है, वो सभी छात्र हैं. ये स्टूडेंट जिले में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया करते थे. पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.


मामला हाजीपुर जिले का है. जहां पुलिस ने लूटपाट के अंजाम देने वाले एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है, जो लॉकडाउन में घर लौटे छात्रों का गैंग है. पुलिस ने इनके पास से हथियार और लूट के नगद रुपये भी बरामद किये. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्त अपराधी स्टूडेंट हैं, जो लॉकडाउन में अपने घर लौटे थे. इन्हें अपनी लाइफस्टाइल मेंटेन करने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद इन्होंने अपराध का रास्ता अपनाया. 


इन बदमाशों ने हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के हंसता गंज में एक नमक कारोबारी को गोली मारकर 5 लाख रुपये कैश और लैपटॉप लूट कर फरार हुए थे. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरों की पहचान की और कार्रवाई करते हुए लुटेरा गैंग के 5 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है. 


वैशाली एसपी मनीष ने बताया कि लॉकडाउन में घर लौटे इंजिनीरिंग के छात्रों ने लुटेरा गैंग बनाया है. फिलहाल गैंग के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. 

टैग्स