ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

रोटी नहीं बनाने पर पति ने पत्नी को मारी गोली, हाल ही में दोनों ने की थी लव मैरिज

HAJIPUR : हाजीपुर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. खाना बनाने से इनकार करने पर एक सिरफिरे पति ने गोली मारकर अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया. वारदात क

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

HAJIPUR : हाजीपुर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. खाना बनाने से इनकार करने पर एक सिरफिरे पति ने गोली मारकर अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया. वारदात के बाद आरोपी पति पत्नी की डेड बॉडी को कार से लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घर पर कोई नहीं था. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


पत्नी को मारी गोली
वारदात वैशाली जिले के हाजीपुर इलाके की है. जहां बिदुपुर थाने के पकौली गांव में पत्नी का खाना बनाने से इनकार करना पति को इतना नागवार गुजरा और उसने गोली मारकर अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक पकौली गांव के रहने वाले सुजीत कुमार और उसकी पत्नी सुनीता देवी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. बीते गुरुवार को भी पति-पत्नी में विवाद हुआ था. विवाद के दौरान सुजीत ने पत्नी की पिटाई भी कर दी थी. इससे नाराज सुनीता ने शुक्रवार को खाना बनाने से इनकार कर दिया.


घरवालों ने बताई खाना नहीं बनाने की बात
पत्नी की ओर से खाना बनाने से इनकार करने की बात घरवालों से मिलते ही आगबबूला पति घर पहुंचा और उसने पत्नी को गोली मार दी. गोली की आवाज पर जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचते, इलाज के बहाने वह शव को लेकर कार से हाजीपुर की ओर भाग निकला. ग्रामीणों के अनुसार, हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग के रामदौली गांव के समीप सुजीत की नर्सिंग होम भी है. 


4 साल पहले हुई थी लोव मैरिज
4 साल पहले सुजीत और विद्यापति के मऊ की सुनीता ने लव मैरिज की थी. दोनों का एक बेटा-बेटी भी है. घरवालों की वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहता था. गुरुवार को भी दोनों में विवाद हुआ था और सुजीत ने सुनीता की बुरी तरह से पिटाई कर दी थी. इससे नाराज सुनीता ने शुक्रवार को खाना बनाने से इनकार कर दिया था. 


छानबीन में जुटी पुलिस
बिदुपुर के थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घर पर कोई नहीं मिला. सुनीता के मायके वालों को सूचना दी गयी है. उसका किसी नर्सिंग होम में इलाज कराया जा रहा है या फिर मौत के बाद शव को ठिकाने लगा दिया गया है, इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस जांच कर और छापेमारी कर रही है. 

टैग्स