ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

हाजीपुर में पार्टी नहीं देने पर SSB जवान को सिरफिरे शख्स ने मारी गोली, छठ पर्व पर छुट्टी लेकर घर आया था जवान

HAJIPUR : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त हाजीपुर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है. जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है. दरअसल खाने की पार्टी नहीं दे

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

HAJIPUR : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त हाजीपुर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है. जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है. दरअसल खाने की पार्टी नहीं देने पर SSB जवान को एक सिरफिरे शख्स ने गोली मार दी. इस बड़ी वारदात से पुलिस भी सकते में है. मामले की छानबीन की जा रही है. 


वारदात जिले के लालगंज थाना इलाके की है. जहां लखनसराय में एक एसएसबी के जवान को सिरफिरे अपराधी ने गोली मार दी. घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने गंभीर स्थिति में इसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. जख्मी एसएसबी जवान उज्ज्वल पांडेय के भाई उत्पल पांडेय ने बताया कि उनके भाई एसएसबी की 21वीं वाहिनी में किशनगंज में पदास्थापित हैं. छठ के अवसर पर छुट्टी लेकर वे घर आये थे. अपनी छुट्टी खत्म कर वापस बुधवार को किशनगंज जाने वाले थे, लेकिन शाम में गांव का ही उदय पांडेय नामक युवक आया और खाने की पार्टी की मांग करने लगा. उसके भाई ने पार्टी देने से इनकार करते हुए कहा कि तुम खुद कमाने वाले हो. इतने में विवाद बढ़ गया और सिरफिरे शख्स ने एसएसबी जवान को गोली मार दी. 


गोली लगने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं. सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल हथियार बरामद किया है. उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

टैग्स