ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

हाजीपुर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, चचेरे भाई ने मारी गोली

VAISHALI: हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी की गई। इस दौरान एक युवक को गोली लगी है। घटना

हाजीपुर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, चचेरे भाई ने मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी की गई। इस दौरान  एक युवक को गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा। फिलहाल पुलिस दोनों पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है। 


घायल युवक की पहचान कौशल किशोर ठाकुर के बेटे अभय कुमार के रूप में हुई है। चचेरे भाई से युवक का विवाद हुआ था तभी उसके चचेरे भाई ने अभय के हाथ में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम ने घायल युवक को सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया। जहां घायल युवक का इलाज जारी है। सदर थाना की पुलिस ने बताया कि दोनों चचेरे भाई के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में अभय कुमार को उसके ही चचेरा भाई ने गोली मार दी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता