ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

होटल से पकड़े गये जीजा-साली, घंटो चला हाई वोल्टेज ड्रामा, लड़की का आरोप- 6 महीने रिलेशनशिप के बाद शादी से कर रहा इनकार, लड़का ने कहा-चचेरे भाई से है अवैध संबंध

HAJIPUR: हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के अंजानपीर चौक पर गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड को एक होटल से पकड़ा गया। दोनों रिश्ते में जीजा-साली लगते हैं। होटल से पकड़े जाने के बाद हाई व

होटल से पकड़े गये जीजा-साली, घंटो चला हाई वोल्टेज ड्रामा, लड़की का आरोप- 6 महीने रिलेशनशिप के बाद शादी से कर रहा इनकार, लड़का ने कहा-चचेरे भाई से है अवैध संबंध
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के अंजानपीर चौक पर गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड को एक होटल से पकड़ा गया। दोनों रिश्ते में जीजा-साली लगते हैं। होटल से पकड़े जाने के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। लड़का वैशाली के बिदुपुर का रहने वाला है जबकि लड़की वैशाली के ही मदारपुर की रहने वाली है। हाजीपुर के होटल में होने की सूचना पर लड़की के गांव के ही एक युवक ने दोनों को पकड़ा।


जिसके बाद हाजीपुर के अंजानपीर चौक पर जमकर हंगामा शुरू हो गया। होटल से पकड़े जाने की सूचना मिलते ही लड़की के परिवार वाले भी हाजीपुर पहुंच गए। इस दौरान लड़की के परिजनों रिश्ते में जीजा लगने वाले शख्स की पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़का और लड़की को हिरासत में लिया और दोनों को अपने साथ लेकर नगर थाना पहुंच गये। 


फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। लड़की के परिवारवालों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी दोनों को गांव में ही बाइक से घूमते पकड़ा गया था। इस दौरान भी दोनों की पिटाई की गयी थी। रिश्ते में जीजा लगने वाले लड़के से शादी करने के लिए लड़की जो साली लगती है वो तैयार है। लेकिन लड़का शादी से इनकार कर रहा है।


 लड़का का कहना है कि लड़की का अपने ही चचेरे भाई से अवैध संबंध है। चचेरा भाई और बहन दोनों रिलेशनशिप में है। कुछ दिन पहले ही दोनों एक कमरा लेकर घर से दूर हाजीपुर में रहते थे। जहां पर परिवार वालों ने दोनों को एक साथ ही पकड़ लिया था उस वक्त भी जमकर बवाल हुआ था। जबकि लड़की का कहना है कि करीब 6 महीनों से उसका जीजा  रिलेशनशिप में है और शादी करने से अब इनकार कर रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता