ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

दुकान में लूटपाट करने आए अपराधियों ने दो को मारी गोली, लोगों ने अपराधी की कर दी धुनाई

VAISHALI: बड़ी खबर बिहार के वैशाली से आ रही है, जहां किराना दुकान में लूटपाट करने आए अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी है। घटना के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिल

दुकान में लूटपाट करने आए अपराधियों ने दो को मारी गोली, लोगों ने अपराधी की कर दी धुनाई
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI: बड़ी खबर बिहार के वैशाली से आ रही है, जहां किराना दुकान में लूटपाट करने आए अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी है। घटना के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़ दोनों घायल युवक किराना दुकान का ही स्टाफ है। 


घटना सदर थाना क्षेत्र के हरौली इस्माइलपुर की है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि तीन बाइक सवार अपराधी लूटपाट करने के लिए दुकान पहुंचे थे। इस दौरान लोगो ने एक अपराधी को खदेड़ कर पकड़ लिया। लोगों ने अपराधी की जमकर पिटाई की। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और अधमरा हाल में अपराधी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। 


वहीं इस घटना में दुकान के दो स्टाफ को गोली लग गई, जिसके बाद उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल दोनो स्टाफ को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।  घटना सदर थाना क्षेत्र के हरौली इस्माइलपुर की है। मामला प्रकाश में आते ही इलाके में दहशत फ़ैल गया है। 

टैग्स