ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

क्लास रूम में कपड़ा उतारकर सो गए गुरु जी, खर्राटा मारते वीडियो वायरल

VAISHALI: बिहार में अलग-अलग कारनामों की वजह से चर्चा में रहने वाले सरकारी स्कूल के गुरु जी के आपने कई मामले सुने होंगे। इस बार फिर वैशाली के एक स्कूल के टीचर का कारनामा सामने आया ह

क्लास रूम में कपड़ा उतारकर सो गए गुरु जी, खर्राटा मारते वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI: बिहार में अलग-अलग कारनामों की वजह से चर्चा में रहने वाले सरकारी स्कूल के गुरु जी के आपने कई मामले सुने होंगे। इस बार फिर वैशाली के एक स्कूल के टीचर का कारनामा सामने आया है। क्लास रूम के अंदर गुरु जी का खर्राटा मारते वीडियो सामने आया है। धीरे-धीरे ये वीडियो सोशल मीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है। 



वायरल वीडियो 25 जुलाई का बताया जा रहा है। वीडियो पर सफाई देते हुए गुरु जी ने कहा कि उनकी तबीयत खराब थी, इसलिए वे सो रहे थे। वीडियो के आधार पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मंजू कुमारी ने आरोपी शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है। वीडियो देसरी प्रखंड के भीखनपुरा मध्य विद्यालय का बताया जा रहा है। खर्राटा मार रहे गुरु जी की पहचान मिथिलेश कुमार के रूप में की गई है। वे बड़ी आराम से अपने कपड़े उतारकर डेस्क पर सो रहे थे, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 



वहीं जब वीडियो को लेकर गुरु जी से पूछताछ की गई तो उन्होंने ये कह के पल्ला झाड़ लिया कि उनकी तबीयत खराब थी। उस दौरान लंच ब्रेक था इसीलिए मैं सो गया। वहीं स्कूल की हेडमास्टर फुल कुमारी आरोपी शिक्षक मिथिलेश का बचाव करते दिखीं। दरअसल, बिहार के सरकारी स्कूल का ये पहला मामला नहीं है जब किसी टीचर के अजीबोगरीब कारनामे उजागर हुए हो। इससे पहले कटिहार जिले से एक मामला सामने आया था, जहां महिला प्रिंसिपल के जगह उनके पति ड्यूटी करते थे। हालांकि इस दौरान फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ था और डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने इस मामले में एक्शन लेने का निर्देश दिया था। बाद में महिला प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया। 

टैग्स