ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने की दो युवकों की पिटाई, पेड़ में बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

VAISHALI: वैशाली में चोरी के आरोप में दो युवकों की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी है। दोनों युवकों को पेड़ में बांधकर बुरी तरह से पीटा गया है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ह

चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने की दो युवकों की पिटाई, पेड़ में बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली में चोरी के आरोप में दो युवकों की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी है। दोनों युवकों को पेड़ में बांधकर बुरी तरह से पीटा गया है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


मामला वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के सिसौनी प्रवोधी गांव की है जहां ग्रामीणों ने चोरी के आरोप मे दो युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी दोनों युवक को ग्रामीणों के चुंगल से मुक्त कराया। पुलिस ने दोनों युवकों को अपने कब्जे में लिया और दोनों को लेकर थाने पहुंची।


दोनों युवकों पर बैट्री चोरी करने का आरोप है। दोनों को घर से उठाकर पेड़ में बांधा गया और दोनों की जमकर पिटाई की गयी। आरोपी दोनों युवक सिसौनी प्रवोधी गांव का ही रहने वाला है। जिसकी पहचान सवीर कुमार पिता अख्तर एवं मो सदाम पिता मो रियाजुल के रूप में हुई है। इस संबंध मे सराय थानाध्यक्ष बिदुर कुमार ने बताया की बैट्री चोरी के आरोप कुछ लोगो ने दोनों युवक का बांध कर रखा था। इस बात की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे दोनों युवकों को पकड़कर थाने लाया गया। इस संबंध में अभी तक किसी ने थाने में शिकायत नहीं की है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता