ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

चाय पिलाने के बहाने पाइप कंपनी के कर्मचारियों ने की किन्नरों की पिटाई, साथी के घायल होने से गुस्साएं किन्नरों ने किया जमकर हंगामा

VAISHALI: हाजीपुर के औधौगिक थाना क्षेत्र इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा किन्नरों को चाय पिलाने की बहाने बंधक बनाकर पीटा गया। जिसे लेकर किन्नरों ने जम

चाय पिलाने के बहाने पाइप कंपनी के कर्मचारियों ने की किन्नरों की पिटाई, साथी के घायल होने से गुस्साएं किन्नरों ने किया जमकर हंगामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI:  हाजीपुर के औधौगिक थाना क्षेत्र इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा किन्नरों को चाय पिलाने की बहाने बंधक बनाकर पीटा गया। जिसे लेकर किन्नरों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया। कंपनी के कर्मचारी की पिटाई से दो किन्नर घायल हो गयी है। जिसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम इंडस्ट्रियल एरिया हाजीपुर के स्पून पाइप कंपनी से कुछ किन्नर बधाई देने और कुछ इनाम और बख्शिस मांगने आए थे तभी कंपनी के कर्मचारी ने सभी किन्नरों को चाय पिलाने के बहाने अंदर बुलाया और उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान कई किन्नर मौके से भाग बाहर निकले और अपने अन्य साथियों को घटना की जानकारी दी। 


जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में किन्नर मौके पर पहुंच गये। कंपनी के दफ्तर के बाहर हंगामा करने लगे। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके से पहुंचे और सभी आक्रोशित किन्नरों को समझाने की कोशिश करने लगे। वही पिटाई से घायल किन्नरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता