ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: पिस्टल लेकर रिल्स बनाना युवक को पड़ा भारी, वायरल होने के बाद अब ढूंढ रही पुलिस

HAJIPUR: सोशल मीडिया पर रिल्स बनाने का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रिल्स के जरिए फेमस होने के लिए युवा नए नए तरीके अपना रहे हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी लोग हैं जो रिल्स बनाने के द

बिहार: पिस्टल लेकर रिल्स बनाना युवक को पड़ा भारी, वायरल होने के बाद अब ढूंढ रही पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: सोशल मीडिया पर रिल्स बनाने का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रिल्स के जरिए फेमस होने के लिए युवा नए नए तरीके अपना रहे हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी लोग हैं जो रिल्स बनाने के दौरान सोशल मीडिया पर कानून का माखौल उड़ाते दिख जाते हैं। ऐसा ही एक मामला वैशाली से सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक रिल्स में कुछ लड़के हाथों में पिस्टल लहराते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस आरोपी युवक को तलाश कर रही है। पिस्टल लहराने वाला आरोपी युवक घर से फरार हो गया है।


जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो जंदाहा थाना क्षेत्र का है। इस वीडियो में फरीदाबाद गांव निवासी राजेश गिरी का 22 साल का बेटा अशोक रोशन अपने कुछ दोस्तों के साथ हथियार की नुमाइश करता दिख रहा है। वायरल वीडियो में एक अन्य युवक के सिर पर पिस्टल ताने हुए नजर आ रहा है। अशोक रोशन गिरी इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रोशन गिरी रिल्स में अपने दोनों हाथ में पिस्टल लिए बीच सड़क पर दोस्तों के साथ वीडियो बनाते दिख रहा है।


वीडियो होली के ठीक एक दिन पहले यानी 7 मार्च को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में महुआ SDPO पूनम केसरी ने बताया कि वैशाली से लड़कों का पिस्टल लहराते हुए वीडियो सामने आया है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोपी फिलहाल गांव छोड़कर फरार है, पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता