ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार STF को मिली बड़ी सफलता : पटना और वैशाली में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन : अवैध हथियार बनाने वाले 5 धंधेबाज गिरफ्तार

PATNA: बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ की विशेष टीम एवं पटना-वैशाली जिला पुलिस की संयुक्त अभियान में पटना के रूस्तमपुर एवं वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थानाक्षेत्र

बिहार STF को मिली बड़ी सफलता : पटना और वैशाली में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन : अवैध हथियार बनाने वाले 5 धंधेबाज गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ की विशेष टीम एवं पटना-वैशाली जिला पुलिस की संयुक्त अभियान में पटना के रूस्तमपुर एवं वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थानाक्षेत्र में छापेमारी की गयी। इस दौरान एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। इस दौरान अवैध हथियार बनाने वाले पांच धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। 


गिरफ्तार अपराधियों में पटना सिटी के खाजेकलां थानाक्षेत्र के मुंगु चौराहा निवासी मो. अमजद के पुत्र मो. शाहेब उर्फ शहाबुद्दीन, पटना के कालादियारा थाना सालिमपुर के रहने वाले राजेन्द्र राय के बेटे मन्नू उर्फ अभिमन्यु उर्फ अभिषेक कुमार, पटना के सैदपुर थाना सालिमपुर निवासी राजेंद्र राय के बेटे बबलू उर्फ राजेश राय, वैशाली के जफराबाद थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर निवासी राजा ठाकुर के पुत्र विजय शर्मा और वैशाली के जोरावरपुर बरारी थाना निवासी कैलाश राय के बेटे संतोष कुमार राय उर्फ काला राय को गिरफ्तार किया गया है।


गिरफ्तार धंधेबाजों के पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किये गए हैं। अवैध हथियार बनाने वाले पांचों धंधेबाजों के पास से चार देशी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 8 मैगजीन, 7 जिंदा कारतूस, 150 अर्धनिर्मित बैरल, एक लेथ मशीन, तीन राइफल बट का कवर, एक बुलेट प्रूफ जैकट, दो सिलींग, 6 मोबाईल, दो बाइक, 9 पाउच देसी शराब और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद किये गए हैं।

पटना से शैलेन्द्र पान्डेय की रिपोर्ट...

बिहार STF को मिली बड़ी सफलता : पटना और वैशाली में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन : अवैध हथियार बनाने वाले 5 धंधेबाज गिरफ्तार

बिहार STF को मिली बड़ी सफलता : पटना और वैशाली में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन : अवैध हथियार बनाने वाले 5 धंधेबाज गिरफ्तार

बिहार STF को मिली बड़ी सफलता : पटना और वैशाली में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन : अवैध हथियार बनाने वाले 5 धंधेबाज गिरफ्तार