ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग घायल

HAJIPUR : बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने के सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा

बिहार : रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR : बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने के सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला हाजीपुर का है, जहां रास्ते के विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


दरअसल, बीते शुक्रवार को हाजीपुर गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई, जिसमें कई लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। रास्ते के विवाद को लेकर शुरू हुई मारपीट ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स बुजुर्ग व्यक्ति पर डंडे बरसा रहा है। मारपीट के दौरान घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर लिया है और केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता