ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा: पूर्व विधायक के भाई की गोली मारकर हुई थी हत्या, बेउर जेल से रची गई साजिश

HAJIPUR: वैशाली के लालगंज में बीते 27 जनवरी को लोजपा के पूर्व विधायक राजकुमार साह के भाई मुकेश साह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड की जांच कर रही वैशाली पुलिस

बिहार पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा: पूर्व विधायक के भाई की गोली मारकर हुई थी हत्या, बेउर जेल से रची गई साजिश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: वैशाली के लालगंज में बीते 27 जनवरी को लोजपा के पूर्व विधायक राजकुमार साह के भाई मुकेश साह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड की जांच कर रही वैशाली पुलिस की टीम ने मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में शूटर समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बेउर जेल में बंद अपराधी रौशन कुमार तांती ने दो लाख की सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलवाया था। 


दरअसल, लालगंज थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक राजकुमार साह के भाई को दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने गोलियों से भून दिया था। इस हत्याकांड में शामिल फरार चल रहे अपराधियों को पुलिस ने अपराध की योजना बनाते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में गोलू कुमार, ललन कुमार और नीरज कुमार शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, चार गोली और एक मोबाइल फोन को बरामद किया है। 


पुलिस की मानें तो पूर्व विधायक की भाई मुकेश शाह की हत्या के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी गोलू की पहचान की गई है। गोलू ने मुकेश शाह की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। वैशाली एसपी हर किशोर राय ने बताया की बेऊर जेल में बन्द कैदी रौशन कुमार तात्या और मुकेश साह के बिच रूपया लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।


एसपी ने बताया कि रुपयों के विवाद को लेकर रौशन कुमार ने 2 लाख़ रुपए की सुपारी गोलू को दी और गोलू ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। दो लाख रुपए में से गोलू को 20 हजार रुपए मिले थे और बाकी के 80 हजार रुपए वारदात को अंजाम देने के बाद मिलने वाले थे। एसपी ने बताया कि हत्याकांड में शामिल अन्य अपराधियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता