ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े पांच शातिर बदमाश, मां-बेटे के साथ लूटपाट की वारदात को दिया था अंजाम

HAJIPUR: वैशाली पुलिस ने पांच शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों बदमाशो ने बाइक सवार मां और बेटे के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसको लेकर सराय थाने में के

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े पांच शातिर बदमाश, मां-बेटे के साथ लूटपाट की वारदात को दिया था अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: वैशाली पुलिस ने पांच शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों बदमाशो ने बाइक सवार मां और बेटे के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसको लेकर सराय थाने में केस दर्ज कराया गया था। 


दरअसल, सराय थाना क्षेत्र के पारु मलाही गांव के पास करीब शाम करीब साढ़े सात बजे अपराधियों ने बाइक सवार मां-बेटे से मंगलसूत्र, कान का सोने का टॉप्स और अन्य कीमती सामना छीन कर मौके से फरार हो गए थे। भागने के दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया था। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस सभी बदमाशों को तलाश कर रही थी।


इसी दौरान पुलिस ने वारदात में शामिल पांच बदमाशों को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। वैशाली एसपी ने बताया कि अपराधियों के पास से लूटे गए मंगलसूत्र एवं कान का टॉप्स को बरामद किया गया है। इसके साथ ही गोली और खोखा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता