ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार पुलिस के हत्थे चढ़े चार शातिर लुटेरे, लूट की कई वारदातों थी तलाश

HAJIPUR : वैशाली पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों में से कई का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। बैंक लूट के

बिहार पुलिस के हत्थे चढ़े चार शातिर लुटेरे, लूट की कई वारदातों थी तलाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR : वैशाली पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों में से कई का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। बैंक लूट के मामले में पुलिस को इनकी तलाश थी। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार और कारतूस बरामद की हैं।


दरअसल, वैशाली के महुआ थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर महुआ-मुजफ्फरपुर रोड स्थित शेरपुर प्यारे गाछी में छापेमारी कर अपराध की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों के पास से एक लोडेड कट्टा और एक गोली और चोरी की बाइक बरामद की है।


महुआ थानाक्षेत्र में हुई लूट की दो घटनाओं में इन अपराधियों की संलिप्तता सामने आई है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने स्वीकार किया है कि इनके द्वारा महुआ थाना क्षेत्र के नूर मोहम्मदचक स्थित पेट्रोल पंप एवं मां पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस इस गैंग में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता