ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार : पत्नी की मौत से आहत पति ने किया सुसाइड, खुद को गोली मारकर दे दी जान

HAJIPUR : खबर वैशाली से है, जहां पत्नी की मौत से आहत एक शख्स ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा चकमकरंद गांव की है। मृतक शख्स पत्नी की मौत क

बिहार : पत्नी की मौत से आहत पति ने किया सुसाइड, खुद को गोली मारकर दे दी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR : खबर वैशाली से है, जहां पत्नी की मौत से आहत एक शख्स ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा चकमकरंद गांव की है। मृतक शख्स पत्नी की मौत के बाद से डिप्रेशन में था और शुक्रवार को उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान चांदपुरा गांव निवासी रामसेवक सिंह के 48 वर्षीय बेटे विकास सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विकास की पत्नी लवली सिंह की कैंसर की मरीज थी और 14 दिन पहले ही उसकी मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से विकास काफी तनाव में था। विकास ने अपनी की कमाई का एक-एक पैसा पत्नी के इलाज में खर्च कर दिया लेकिन वह नहीं बच सकी। विकास के चार नाबालिक बच्चे हैं जिनमें तीन बेटी और एक बेटा शामिल है।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल, गोली और खोखा बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता