ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में शराब तस्करी का नायाब तरीका: सुबह में पेपर तो शाम को पिज्जा पहुंचाने की आड़ में तस्कर कर रहे शराब की होम डिलीवरी

HAJIPUR : पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा है। तस्कर शराब बेचने के लिए हर रोज नए-नए तरीके अपना रहे हैं। हाजीपुर में उत्पाद व

बिहार में शराब तस्करी का नायाब तरीका: सुबह में पेपर तो शाम को पिज्जा पहुंचाने की आड़ में तस्कर कर रहे शराब की होम डिलीवरी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

HAJIPUR : पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा है। तस्कर शराब बेचने के लिए हर रोज नए-नए तरीके अपना रहे हैं। हाजीपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो सुबह में पेपर बेचने और शाम को पिज्जा पहुंचाने की आड़ में शराब की होम डिलीवरी करता था।


उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि हाजीपुर शहर में पेपर बेचने और लोगों की घरों तक पिज्जा पहुंचाने की आड़ में शराब की होम डिलीवरी हो रही है। इस सूचना के बाद उत्पाद विभाग ने जाल बिछाया और शराब की होम डिलीवरी करने वाले शातिर को रंगेहाथ धर दबोचा। जिस समय शातिर को गिरफ्तार किया गया वह डिलीवरी ब्वॉय का ड्रेस पहने हुए था, जो प्लास्टिक के कैरी बैग में शराब लेकर उसे ग्राहक को देने के लिए पहुंची था।


गिरफ्तार आरोपी सदर थाना क्षेत्र के गदाई सराय निवासी संजय कुमार बताया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि कि वह हर रोज सुबह से पेपर बेचने के आड़ में शराब की होम डिलीवरी अपने ग्राहकों को करता था और दोपहर के बाद पिज्जा ब्वॉय बनकर चखना और शराब दोनों अपने ग्राहकों को डिलीवर करता था। इसके लिए ग्राहक आरोपी संजय कुमार को फोन कर शराब का ऑर्डर दे देते थे। ऑर्डर के मुताबिक संजय शराब लेकर ग्राहकों के घर पहुंच जाता था।


बताते चलें कि बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से पालन कराने के लिए सरकार हर संभव कोशिश में जुटी है। शराब के धंधेबाजों को पकड़ने के लिए ड्रोन से लेकर हेलीपॉप्टर तक की मदद ली जा रही है। लगातार हो रही कार्रवाई के बावजूद शराब के कारोबार से जुड़े लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस की सख्ती के बावजूद शराबबंदी वाले बिहार में धड़ल्ले से शराब बिक रही है। जहरीली शराब के सेवन से अबतक कितने ही लोगों की मौत भी हो चुकी है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता