ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बोला हमला, कई जवान घायल

HAJIPUR: बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। उनमें न तो सरकार का डर है और ना ही पुलिस की ही खौफ है। ऐसे में वे पुलिसकर्मियों का अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामल

बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बोला हमला, कई जवान घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। उनमें न तो सरकार का डर है और ना ही पुलिस की ही खौफ है। ऐसे में वे पुलिसकर्मियों का अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला हाजीपुर से सामने आया है, जहां बेखौफ बालू माफिया और उसके समर्थकों ने छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला बोल दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घटना गंगाब्रिज थाना के तेरसिया की है।


जानकारी के मुताबिक, गंगाब्रिज थाने की पुलिस को तेतरिया गांव के पास अवैध बालू के कारोबार की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अवैध बालू कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची, तो ट्रकों पर बालू लोड कर रहे बालू माफिया और उसके समर्थकों ने ईंट-पत्थर से पुलिस टीम पर हमला बोल दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बाद में पुलिस ने सख्स एक्शन लेते हुए हाइवा और तीन लोडर को जब्त कर लिया जबकि मामले में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बता दें कि महात्मा गांधी सेतु के नीचे तेरसिया गांव में अवैध बालू का खनन और उसका भंडारण किया जा रहा था।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता