ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार में गांव - शहर अपराधियों का कहर ! घर में सोए स्कूल संचालक को अपराधियों ने मारी गोली, मकान मालिक से चल रहा था विवाद

HAJIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इ

बिहार में गांव - शहर अपराधियों का कहर ! घर में सोए स्कूल संचालक को अपराधियों ने मारी गोली, मकान मालिक से चल रहा था विवाद
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

HAJIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला हाजीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अपराधियों ने घर में घुसकर एक स्कूल संचालक को गोली मार दी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुंवारी में अपराधियों ने एक स्कूल मास्टर के घर में घुसकर उसकी जीवन लीला समाप्त कर दिया। यहां गर्मी का समय होने के कारण स्कूल के मास्टर अपने घर में पुरे परिवार के साथ सो रहे थे। इसी दौरान गर्मी होने के कारण खिड़की खोलकर सो रहे थें। इसी दौरान देर रात अज्ञात अपराधी ने खिड़की के रास्ते अंदर घुसा और मास्टर को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। 


 स्थानीय के मुताबिक अपराधियों ने दो गोली फायर की थी।  जिसमें एक गोली मृतक के सिर में लग जाने के कारण उसकी मौत हो गई है। मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने आनन-फानन में उठाकर उसे हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया। लेकिन डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल में मृत्यु घोषित कर दिया है। 


वहीं, इस घटना में मृतक का पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के मझौली निवासी गेंदालाल चौधरी के पुत्र सुधीर कुमार के रूप में हुआ है। मृतक सुधीर  स्कूल संचालक था। यह सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुंवारी रह कर किराए के माकन में स्कुल संचालन करता था। मृतक 25 साल के लिए लीज पर जमीन लेकर स्कूल चलाता था। मृतक तीन भाई है। तीनों भाई स्कूल चलता है। दो भाई हाजीपुर में रहकर स्कूल चलाता है। तो एक भाई बिदुपुर में स्कूल संचालित करता है। 


उधर, मृतक के परिवार वालों के मुताबिक मृतक का अच्छा रिलेशन मकान मालिक से नहीं था। लॉकडाउन में स्कुल बंद होने के कारण रेंट का पैसा बकाए था। जिसको लेकर हरदम मकान मालिक और स्कूल संचालक के बीच विवाद होती थी। आज सुबह में पैसे को लेकर पंचायती भी स्थानीय लोग के द्वारा किया गया था। जिसमें यह मुकर्रर हुआ था कि लॉकडाउन का पैसा EMI में चुकाने एवं करंट रेंट कैश देने की बात कि गई थी। जिसके बाद मकान मालिक और मृतक के विवाद थम गया था। पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। इस मामले में  सदर एसडीपी के ओमप्रकाश ने बताया कि रात तकरीबन 11:30 बजे अपराधियों द्वारा स्कूल संचालक को गोली मारकर हत्या की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता