ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बिहार में छापी जा रही थी नकली नोट, मकान में चल रहे इस गोरखधंधे में 8 गिरफ्तार

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले में नकली नोटों की छपाई होती थी। पुलिस ने नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद किया है। 100 और 500 रूपये की नकली नोट बनाने का गोरखधंधा सराय थाना क्षेत्र

बिहार में छापी जा रही थी नकली नोट, मकान में चल रहे इस गोरखधंधे में 8 गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले में नकली नोटों की छपाई होती थी। पुलिस ने नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद किया है। 100 और 500 रूपये की नकली नोट बनाने का गोरखधंधा सराय थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित एक मकान में चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के बाद पुलिस ने छापेमारी की।


छापेमारी के दौरान नोटों के बंडल को देख पुलिस भी हैरान रह गयी। पुलिस को यह समझते जरा भी देर नहीं लगी है माजरा क्या है? पुलिस ने वहां मौजूद 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी पटना और लखीसराय के रहने वाले हैं।


 100 और 500 के नकली नोटों के बंडल के साथ पुलिस ने कमरे से एक मशीन भी बरामद किया है। जो मशीन पुलिस ने बरामद किया है उसका इस्तेमाल नकली नोटों को छापने में किया जाता था। पुलिस ने बताया कि इस गोरखधंधे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा की वहां नकली नोट बन रहा है। 


पुलिस ने नकली नोटों को बंडल को जब्त किया वही उस वक्त वहां मौजूद 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों से पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है। इनसे यह जानने की कोशिश की जा रही है कि इनके नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है। इनके दो अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।