ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! बाइक लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली

HAJIPUR: बिहार में बेखौफ बदमाश लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर उसकी बाइक लूट ली। गंभीर रूप से घा

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! बाइक लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार में बेखौफ बदमाश लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर उसकी बाइक लूट ली। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कटहरा ओपी के बगुलिया चौक पर पेट्रोल पंप के पास की है।


युवक की पहचान गणेश पासवान के बेटे दिनेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा है कि दिनेश हर दिन की तरह अर्रा से मजदूरी करके अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बगुलिया पेट्रोल पंप के पास बदमाशों ने उसे घेर लिया और बाइक लूटने की कोशिश की। जब दिनेश ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली दाग दी और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दिनेश को इलाज के लिए चेहरा काला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता