ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश ! पूर्व मुखिया के ऊपर जानलेवा हमला, बदमाशों ने पीठ में मारी गोली; 2 बीघा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

VAISHALI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई का मामला निकल कर सामने नहीं आता हो। इसी कड़ी में अब एक

 बिहार में बेखौफ हुए बदमाश ! पूर्व मुखिया के ऊपर जानलेवा हमला, बदमाशों ने पीठ में मारी गोली;  2 बीघा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई का मामला निकल कर सामने नहीं आता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बदमाशों ने एक जमीनी विवाद को लेकर एक पूर्व मुखिया को गोली मार दी है। 


दरअसल, जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र रामपुर नौशहन गांव में 2 बीघा जमीन को लेकर बदमाशों ने पूर्व मुखिया को पीठ में गोली मार दिया है। जिसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया है। परिजनों ने घायल पूर्व मुखिया को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही औधोगिक थाने की पुलिस अधिकारी मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।


वहीं, इस घटना में घायल पूर्व मुखिया की पहचान गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पंचायत निवासी अनूप लाल राय का 52 वर्षीय पुत्र दिनेश राय बताया गया है। जो 4 से 5 मजदूर लेकर अपने केले की बागान में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहे थे। तभी औद्योगिक थाना क्षेत्र के रहने वाले विशाल कुमार पिता संजय पासवान और शंभु सिंह आया और उन्हे गोली मारकर भाग गया। हालांकि, गोली की आवाज होते ही खेत में काम कर रहे मजदूर सभी भाग खड़े हुए। 


इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। परिजनों ने घायल पूर्व मुखिया को सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दी गई है। पूर्व मुखिया दिनेश राय ने बताया कि, उनका 2 बीघा जमीन को लेकर पूर्व में ही जमीनी विवाद चल रहा है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता