ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव; दिनदहाड़े वेयर हाउस में घुस 5 लाख रुपये लूटे

VAISHALI: बड़ी खबर वैशाली के सराय से है जहाँ बेखौफ बदमाशों ने अकबर मलाही में स्थित किराना उत्पाद का ट्रांसपोर्टेशन सर्विस देने वाली एक कंपनी के वेयर हाउस में घुसकर लगभग पांच लाख रुप

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव; दिनदहाड़े वेयर हाउस में घुस 5 लाख रुपये लूटे
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

VAISHALI: बड़ी खबर वैशाली के सराय से है जहाँ बेखौफ बदमाशों ने अकबर मलाही में स्थित किराना उत्पाद का ट्रांसपोर्टेशन सर्विस देने वाली एक कंपनी के वेयर हाउस में घुसकर लगभग पांच लाख रुपये लूट लिए। दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने गोदाम में घुसकर हथियार के बल पर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और कर्मियों के साथ मारपीट भी की। जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए जिसकी सूचना वेयर हाउस के कर्मियों ने सराय थाना को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


हालांकि सराय थानाध्यक्ष ने फोन पर बताया कि मामला संदिग्ध है इसलिए कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।वेयर हाउस के सुपरवाइजर ने बताया कि सुबह लगभग सात बजे वेयर हाउस खोलते ही अपराधी आ धमके और मारपीट कर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। 


फ़िलहाल वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है जिसमें दो लोग हाथापाई करते दिख रहे है। सीसीटीवी फुटेज के साथ साथ पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ कर रही है और मामले की जांच शुरू कर दी है।