ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव! घर में सो रहे होटल संचालक को चाकू गोदकर मौत के घाट उतारा, इलाके में सनसनी

HAJIPUR: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने घर में सो रहे होटल संचालक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। हैरत की बात

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव! घर में सो रहे होटल संचालक को चाकू गोदकर मौत के घाट उतारा, इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

HAJIPUR: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने घर में सो रहे होटल संचालक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। हैरत की बात यह है कि घर के कमरों का ताला भी टूटा हुआ है और समान भी गायब पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोरी के दौरान होटल संचाल की हत्या की गई है। 


दरअसल, पूरा मामला महनार थाना क्षेत्र के देशराजपुर वार्ड संख्या 26 का है, जहां घर मे सो रहे व्यक्ति की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस दौरान बदमाशों ने लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय विन्देशर साह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक विन्देशर साह घर में अकेले रहते थे और घर में ही चाय नास्ता का दुकान चलाते थे।


होटल संचालक के दोनों बेटे पटना में रहते है। बिंदेश्वर साह सोमवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे। मंगलवार को जब काफी देर तक उनका होटल नहीं खुला तो लोगों को शक हुआ और जब आसपास के लोगों ने उनके कमरे में झांक कर देखा तो उनका खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घर में कुछ सामानों को गायब पाया गया है। बक्शा का ताला टूटा हुआ है, ऐसे में पुलिस ने लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका जताई है। बदमाशों ने होटल संचाल की हत्या के बाद कमरे में ताला बंद कर दिया था।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता