ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार में बदमाशों के निशाने पर पुलिसकर्मी! SHO के बाद अब पुलिस कांस्टेबल का मर्डर, अपराधियों ने सिने में उतार दी चार गोलियां

HAJIPUR: बिहार में आम लोगों की कौन कहे पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। बेखौफ बदमाश पुलिसकर्मियों को भी गोली मारने में परहेज नहीं कर रहे हैं। पिछले दिनो

बिहार में बदमाशों के निशाने पर पुलिसकर्मी! SHO के बाद अब पुलिस कांस्टेबल का मर्डर, अपराधियों ने सिने में उतार दी चार गोलियां
Mukesh Srivastava
3 मिनट

HAJIPUR: बिहार में आम लोगों की कौन कहे पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। बेखौफ बदमाश पुलिसकर्मियों को भी गोली मारने में परहेज नहीं कर रहे हैं। पिछले दिनों समस्तीपुर में दारोगा की हत्या के बाद अब हाजीपुर में बदमाशों ने बिहार पुलिस के एक कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी है। वाहन जांच के दौरान बदमाशों ने कांस्टेबल को चार गोलियां दाग दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना सराय थाना क्षेत्र के सराय बाजार की है।


दरअसल, सराय थाना क्षेत्र की पुलिस सोमवार को सराय चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। गोली ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही को जा लगी। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।


खून से लथपथ कांस्टेबल अमिताभ कुमार को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनसे कड़ी पूछताछ में जुटी है।


इससे पहले समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में मवेशी तस्करी की सूचना पर मोहनपुर ओपी के दारोगा नंद किशोर यादव रेड करने पहुंचे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी। गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। दारोगा की मौत के बाद बिहार में इसको लेकर खूब सियासत हुई थी। इस घटना को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता