ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: रंगदारी नहीं देने पर मछली कारोबारी की पिटाई

VAISHALI: गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर एक के पास छौकिया गांव में बदमाशों ने एक मछली व्यवसायी के साथ मारपीट की। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। मछली व्

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: रंगदारी नहीं देने पर मछली कारोबारी की पिटाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर एक के पास छौकिया गांव में बदमाशों ने एक मछली व्यवसायी के साथ मारपीट की। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। मछली व्यवसायी के चिल्लाने की आवाज सुनते ही आस पास के लोग इकट्ठा हुए। जब तक लोग मामला समझते तब तक बदमाश मौके से फरार हो गये। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल मछली व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया। 


घायल मछली व्यवसायी की पहचान गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के छौकिया गांव निवासी रामचंद्र महतो के 28 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार महतो के रूप में हुई है। रंजीत मछली बेचकर अपने घर लौट रहा था इसी दौरान महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर एक के पास बदमाशों ने जबरन रुकवाया और उससे रंगदारी मांगने लगे। मछली व्यवसायी ने जब रंगदारी देने से मना किया तब बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से वह बुरी तरह घायल हो गया। 


इस संबंध में मछली व्यवसायी के भतीजे चंदन ने बताया कि चाचा मछली का कारोबारी है जब वे मछली बेचकर घर जा रहे थे तभी महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर एक के पास गांव के ही रौशन कुमार और विवेक कुमार ने उन्हे रोका और रंगदारी की मांग करने लगा। जब रंगदारी देने से मना किया तब दोनों बदमाशों ने उन्हें बुरी तरह पीट डाला।


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता