ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

अपराधी है या हैवान? : गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर ही कर दिया हमला : दांत से चबा लिया थानेदार की कान

HAJIPUR : हाजीपुर में एक वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर उस अपराधी ने हमला कर दिया और थानेदार को लहूलुहान कर डाला। शातिर बदमाश ने हैवानियत की हदों को पार करते हुए थानेद

अपराधी है या हैवान? : गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर ही कर दिया हमला : दांत से चबा लिया थानेदार की कान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR : हाजीपुर में एक वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर उस अपराधी ने हमला कर दिया और थानेदार को लहूलुहान कर डाला। शातिर बदमाश ने हैवानियत की हदों को पार करते हुए थानेदार का कान दांत से काट डाला और कान के आधे हिस्से को उखाड़ दिया। घटना गोरौल थानाक्षेत्र के मधुरापुर गांव की है।


दरअसल, कटहारा थानाध्यक्ष सोनू कुमार पुलिस टीम के साथ लूटकांड के अभियुक्त कन्हैया कुमार को गिरफ्तार करने गोरौल थानाक्षेत्र के मधुरापुर गांव पहुंचे थे। पुलिस टीम ने छापेमारी कर अभियुक्त को उसके घर से धर दबोच लिया। जैसे ही पुलिस टीम आरोपी कन्हैया कुमार को लेकर वहां से निकल रही थी, तभी बदमाश ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया।


अभियुक्त कन्हैया कुमार ने पुलिस जवानों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी का पिता राम प्रवेश सिंह पुलिस बल पर टूट पड़ा और थानाध्यक्ष सोनू कुमार की दांतों से कान काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इतना ही नही, नाखून से भी हमला कर थानेदार को बुरी तरह जख्मी कर दिया।


इस दौरान गांव के अन्य लोग भी जमा हो गए और अभियुक्त को पुलिस टीम से छुड़ा लिया। हालात बिगड़ता देख पुलिस जवानों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची गोरौल पुलिस ने जितेंद्र कुमार, दिलीप सिंह, गोलू कुमारी, छाया सिंह सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।