ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार : मामूली विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दबंग शख्स ने महिला को तलवार से काटा

HAJIPUR : बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश हत्या और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिला थमने का नाम नह

बिहार : मामूली विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दबंग शख्स ने महिला को तलवार से काटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR : बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश हत्या और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां मामूली विवाद को लेकर शख्स ने एक महिला तो तलवार से काट डाला। हमले में महिला के गर्दन का आधा हिस्सा कट गया है। इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी शख्स हाथ में तलवार लेकर दौड़ते हुए आता है और घर के बाहर खड़ी महिला की गर्दन पर वार कर देता है। जिसके बाद महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर जाती है। घटना जंदाहा थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गराही पंचायत के मथुरापुर गांव की है। बताया जा रहा है कि नाली के पानी को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ था और देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घायल महिला की पहचान मथुरापुर गांव निवासी रामचंद्र महतो की पत्नी ममता देवी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक घर के पास नाली का पानी बहाने को लेकर धीरज महतो के बेटे दीपक महतो का पड़ोसी रामचंद्र महतो की पत्नी ममता देवी से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर गुरुवार को फिर से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। इसी दौरान दीपक महतो तलवार लेकर पहुंचा और महिला के गर्दन पर वार कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।