ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

तेजस्वी यादव के इलाके में जबरदस्त बवाल, तीन लोगों को मारी गोली

VAISHALI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिले से सामने आ रही है. मामला नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर का है, जहां सुबह-सवेरे गोलियों की आवाज़ से पूरा इ

तेजस्वी यादव के इलाके में जबरदस्त बवाल, तीन लोगों को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिले से सामने आ रही है. मामला नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर का है, जहां सुबह-सवेरे गोलियों की आवाज़ से पूरा इलाका गूंज उठा. बताया जा रहा है कि जमीन के विवाद में पक्षों के बीच खूब गोलीबारी हुई. इस घटना में 3 लोग घायल बताये जा रहे हैं. 


घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत की है. जानकारी के अनुसार, फतेहपुर पंचायत के पारस सिंह और कामेश्वर सिंह डीलर के बीच जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी हुई, जिसमें एक पक्ष के कामेश्वर सिंह, सोनू सिंह और विवेक कुमार को गोली लग गई. 


आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर भर्ती कराया गया. डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए तीनों को पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया है. सोनू कुमार और कामेश्वर सिंह की स्थिति काफी नाजुक है. दोनों को पेट में गोली लगी है. वहीं, विवेक कुमार को सर में गोली से खरोच लगी है. 


ग्रामीणों के अनुसार, पारस सिंह 10 धुर जमीन कामेश्वर सिंह के पाटीदार से केवाला लिए थे. उसी जमीन को जोतने को लेकर घर के पास पारस सिंह और कामेश्वर सिंह के बीच गोली चली. जिसमें कामेश्वर सिंह, उनके पुत्र सोनू सिंह और पोते विवेक कुमार को गोली लगी है. 


घटना की जानकारी मिलते ही राघोपुर थाना अध्यक्ष अपने दल बल के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर पहुंचे. फिलहाल राघोपुर थाना की पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घायलों और उनके परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है. 

टैग्स