ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पत्नी ने पति को दिया धोखा, मायके जाकर बॉयफ्रेंड से रचा ली शादी, नहीं लौटी वापस

VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल एक पत्नी ने अपने पति को धोखा देकर किसी गैर मर्द से शादी रचा ली. उस गैर मर्द ने भी इस महिला को धोख

पत्नी ने पति को दिया धोखा, मायके जाकर बॉयफ्रेंड से रचा ली शादी, नहीं लौटी वापस
First Bihar
3 मिनट

VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल एक पत्नी ने अपने पति को धोखा देकर किसी गैर मर्द से शादी रचा ली. उस गैर मर्द ने भी इस महिला को धोखा दे दिया और उसने किसी और महिला से शादी रचा ली. पति को धोखा देने के बाद खुद भी धोखे का शिकार हुई इस महिला ने पुलिस थाने में 10 लोगों के खिलाफ शिकायत की है. 


घटना वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र की है, जहां वासुदेवपुर चपुता गांव के रहने वाले प्रभु राय के बेटे भोला राय की पत्नी, उससे झगड़ा कर के दौलतपुर देवरिया स्थित अपने मायके चली गई. मायके में उसे राहुल राय से प्यार हो गया. दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गया. इस दौरान महिला प्रेग्नेंट हो गई. महिला ने एक बेटे को भी जन्म दे दिया. बेटे को जन्म देने के बाद उसने राहुल के ऊपर शादी का दबाव बनाया.


महिला द्वारा दबाव बनाने के बाद राहुल राय ने 25 मार्च 2021 को सोनपुर नौलखा मंदिर में महिला ले जाकर शादी रचा ली. शादी के बाद राहुल कुमार अपने पिता सतन राय, मां मानती देवी, बहन राधा देवी, भाई रंजीत कुमार, सरिता देवी, अशोक राय और राजकुमार के साथ मिलकर दहेज में रुपए और सोने-चांदी की आभूषण की मांग को लेकर प्रताडि़त करने लगा. दहेज की मांग को पूरा करने से इंकार करने पर महिला के साथ मारपीट कर झोपड़ीनुमा घर में बंद कर जलाने का प्रयास किया गया. किसी तरह वह वहां से भाग कर अपनी मायके आ गई. 


जब महिला प्रताड़ना से तंग आकर अपने मायके वापस चली गई तो इधर राहुल ने उसे भी धोखा दे दिया. राहुल राय ने सदर थाना क्षेत्र के सैदपुर रजौली गांव के ही निशा कुमारी नाम की लड़की से 21 अप्रैल 2021 शादी रचा ली. इसकी जानकारी के बाद मोना कुमारी महिला थाना में अपने पति राहुल राय और उसके परिवार के अन्य सदस्यों समेत कुल 10 लोगों पर घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है.

टैग्स