ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : महिला सिपाही के साथ इश्क़ लड़ाना पड़ा भारी, प्रेमी की गोली मारकर हत्या

VAISHALI : महिला सिपाही के साथ प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल बदमाशों ने गोली मारकर महिला सिपाही के प्रेमी की हत्या कर दी है. इस

बिहार : महिला सिपाही के साथ इश्क़ लड़ाना पड़ा भारी, प्रेमी की गोली मारकर हत्या
First Bihar
3 मिनट

VAISHALI : महिला सिपाही के साथ प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल बदमाशों ने गोली मारकर महिला सिपाही के प्रेमी की हत्या कर दी है. इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र की है. यहां मणि भकुरहर गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान मणि भकुरहर गांव के रहने वाले मुन्ना राय के रूप में की गई है. मृतक मुन्ना राय की पत्नी ने आरोप लगाया है कि महिला सिपाही के साथ अफेयर होने के कारण बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. क्योंकि मुन्ना को पहले भी जान से मारने की धमकी दी गई थी. 


बिहार : महिला सिपाही के साथ इश्क़ लड़ाना पड़ा भारी, प्रेमी की गोली मारकर हत्या


मृतक की पत्नी ने बताया कि मुन्ना राय गांव की ही एक महिला से प्यार करता था. दोनों रिलेशनशिप में थे. जिस महिला के साथ मुन्ना के संबंध थे, वह महिला बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर पोस्टेड है. मुन्ना की पत्नी ने कहा कि आर्थिक शोषण करने के बाद एक बड़ी साजिश के तहत मुन्ना की हत्या की गई है. हाल ही में महिला सिपाही ने हत्या की धमकी भी दी थी, जिसके बाद घर के लोग डर गए थे.


बिहार : महिला सिपाही के साथ इश्क़ लड़ाना पड़ा भारी, प्रेमी की गोली मारकर हत्या


इस घटना के बाबत वैशाली के सदर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि इस मामले में पहले बोलेरो खरीदने के विवाद में हत्या की बात सामने आई थी, लेकिन अब यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ता नजर आ रहा है. पुलिस ने मुन्ना के शव को बरामद कर पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई है. 


बिहार : महिला सिपाही के साथ इश्क़ लड़ाना पड़ा भारी, प्रेमी की गोली मारकर हत्या


डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि वैशाली पुलिस ने इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए दो पुरुष और दो महिलाओं को हिरासत में लिया है. चारों से पूछताछ की जा रही है. हत्या में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आ रहा है, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. इस मामले में पहले बोलेरो खरीदने के विवाद में हत्या की बात सामने आई थी, लेकिन अब यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ता नजर आ रहा है.