ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : जेल में बाहर से फेंकता था मोबाइल और गांजा, ऐन वक्त पर पुलिस ने दबोचा

VAISHALI : बिहार की जेलों में बंद कैदियों के पास से मोबाइल समेत अन्य आपत्तिजनक सामानों का मिलना कोई नई बात नहीं है, आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला हाजीपुर जेल से जु

बिहार : जेल में बाहर से फेंकता था मोबाइल और गांजा, ऐन वक्त पर पुलिस ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

VAISHALI : बिहार की जेलों में बंद कैदियों के पास से मोबाइल समेत अन्य आपत्तिजनक सामानों का मिलना कोई नई बात नहीं है, आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला हाजीपुर जेल से जुड़ा है, जहां जेल के बाहर एक साथ कई मोबाइल मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


इस बात की सूचना जैसे ही हाजीपुर जेल के जेलर को मिली, उन्होंने तत्काल सदर थाने में केस दर्ज कराया। जेलर का आरोप है कि कैदियों तक मोबाइल पहुंचाने के लिए जेल के बाहर से प्लास्टिक का बॉल बनाकर उसमें मोबाइल रखकर बॉल को जेल के अंदर फेंक दिया जाता है।


हाजीपुर जेल में इस तरह की शिकायतें पहले भी मिलती रही हैं। प्लास्टिक के बॉल के अंदर मोबाइल रखकर कैदियों के पास फेंक दिया जाता है और किसी को भनक तक नहीं लगती है। मोबाइल के साथ अन्य आपत्तिजनक सामान भी इसी तरह जेल में पहुंचाया जाता है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक कुरियर ब्वॉय को गिरफ्तार किया है जो पैसे लेकर कैदियों तक सामान पहुंचाने का काम करता था।


पूरे मामले पर हाजीपुर एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि जेल के बाहर से कुछ लोगों द्वारा प्रतिबंधित सामान जेल में फेंकने की शिकायत मिल रही थी। आरोपियों द्वारा मोबाइल, मादक पदार्थ समेत अन्य सामानों को प्लास्टिक के बॉल में डालकर जेल के अंदर फेंक देते थे। पुलिस इसकी निगरानी में लगी थी, इसी दौरान सोनू नाम के एक लड़के को पकड़ा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने सोनू के पास से 6 प्लास्टिक के बनाए हुए बॉल, एक किलो गांजा समेत कुछ अन्य सामानों को बरामद किया है।