ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : हत्या का आरोपी हथकड़ी सरका कर हुआ फरार, पुलिसकर्मियों के छूटें पसीने

HAJIPUR : इस वक्त की बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां हत्या का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना नगर थाना क्षेत्

बिहार : हत्या का आरोपी हथकड़ी सरका कर हुआ फरार, पुलिसकर्मियों के छूटें पसीने
Mukesh Srivastava
1 मिनट

HAJIPUR : इस वक्त की बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां हत्या का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड की है।


पुलिस हत्या के आरोपी अपराधी को अपने साथ लेकर करोना जांच कराने अस्पताल रोड पहुंची थी।  इसी दौरान शातिर हथकड़ी सरका कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वैशाली थाना क्षेत्र के मदारना गांव में हुई ओझा हत्याकांड के मामले में उसे गिरफ्तार किया था।


पुलिस उसे कोरोना की जांच कराने के लिए हाजीपुर लेकर आई थी। इसी दौरान पुलिस को चकमा देकर उसने हथकड़ी सरका दिया और भाग निकला। आरोपी के भागने के बाद उसे लेकर आए पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला। लिहाजा पुलिस हाथ मलती रह गई और अपराधी फरार हो गया।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता