ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बिहार: घर के बाहर खेल रही बच्ची को उठा ले गया बदमाश, सुनसान जगह पर किया गंदा काम

HAJIPUR: वैशाली में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव का ही एक युवक घर के दरवाजे पर खेल रही बच्ची को उठाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ रेप की

बिहार: घर के बाहर खेल रही बच्ची को उठा ले गया बदमाश, सुनसान जगह पर किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: वैशाली में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव का ही एक युवक घर के दरवाजे पर खेल रही बच्ची को उठाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। किसी तरह से लड़की घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि बीते 11 मई को जब 11 वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी गांव का ही रहने वाला उपेंद्र भगत का 22 साल का बेटा छोटू कुमार वहा पहुंच गया। इस दौरान आरोपी ने वहां खेल रहे अन्य बच्चों को भगा दिया और नाबालिग बच्ची को उठाकर घर से कुछ दूर सुनसान जगह पर ले गया। लड़की रोती चिल्लाती रही लेकिन आरोपी को उसपर दया नहीं आई और उसने लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला।


वारदात को अंजाम देकर आरोपी छोटू कुमार मौके से फरार हो गया। दर्द से कराह रही लड़की किसी तरह से घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता