ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: दुकान बंद कर घर लौट रहा था स्वर्ण कारोबारी, लूटपाट के दौरान बदमाशों ने मारी गोली

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक स्वर्ण कारोबारी को गोली मार दी है। गोली की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जा

बिहार: दुकान बंद कर घर लौट रहा था स्वर्ण कारोबारी, लूटपाट के दौरान बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक स्वर्ण कारोबारी को गोली मार दी है। गोली की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कारोबारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के हरौली स्थित बूढ़ी माई स्थान के पास की है।


बताया जा रहा है कि स्वर्ण कारोबारी अपनी ज्वेलर्स की दुकान को बंद कर घर जाने की तैयारी में जुटा हुआ था। तभी बाइक सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और कारोबारी से लूटपाट करने लगे। जब कारोबारी ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।


स्वर्ण कारोबारी की पहचान हरौली गांव निवासी उमेश प्रसाद साह के 33 वर्षीय बेटे राज कुमार के रूप में हुई है। जिसका इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। परिजनों के मुताबिक राजकुमार से लूटपाट हुई है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता