ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : दो लाख रुपए रिश्वत ले रहा था प्रमंडलीय लेखा पदाधिकारी, निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

HAJIPUR : बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने भवन निर्माण विभाग के प्रमंडलीय लेखा पदाधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। हाजीपुर समाहरणालय मे

बिहार : दो लाख रुपए रिश्वत ले रहा था प्रमंडलीय लेखा पदाधिकारी, निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा
Mukesh Srivastava
1 मिनट

HAJIPUR : बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने भवन निर्माण विभाग के प्रमंडलीय लेखा पदाधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। हाजीपुर समाहरणालय में दिनदहाड़े इस कार्रवाई से अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी कि एक मामले को निपटाने के लिए भवन निर्माण विभाग के प्रमंडलीय लेखा पदाधिकारी द्वारा दो लाख रुपए की मांग की जा रही है। प्राप्त आवेदन के आधार पर निगरानी ने पूरे मामले की जांच की तो शिकायत को सही पाया। 


जिसके बाद निगरानी की टीम ने प्रमंडलीय लेखा पदाधिकारी प्रमोद कुमार को दो लाख रुपए लेते रंगेहाथ धर दबोचा। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई। पूछताछ के बाद रिश्वतखोर लेखा पदाधिकारी को निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता