ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: साइबर कैफे संचालक की गोली मारकर हत्या, मौके पर मची अफरा-तफरी

VAISHALI: बिहार में अपराधियों का मनोबल किस हद तक बढ़ गया है, इसका एक मामला सामने आया है. वैशाली जिला में अपराधियों ने दिनदहाड़े साइबर कैफे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना

बिहार: साइबर कैफे संचालक की गोली मारकर हत्या, मौके पर मची अफरा-तफरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI: बिहार में अपराधियों का मनोबल किस हद तक बढ़ गया है, इसका एक मामला सामने आया है. वैशाली जिला में अपराधियों ने दिनदहाड़े साइबर कैफे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आस-पास के लोगों में हडकंप मच गया. लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है.


जानकारी के मुताबिक, घटना वैशाली के गोरौल थाना के पास स्टेशन रोड की है. जहां रुनझुन साइबर कैफे के संचालक को अपराधियों ने गोली मार दी. घटना में साइबर कैफे विकास कुमार सिंह की मृत्यु हो गई. बताया जा रहा है कि कैफे संचालक गोरौल थाना क्षेत्र के चकब्यास गांव का रहने वाला था. स्टेशन रोड में साइबर कैफे चलाता था.


आशंका जताई जा रही है कि विकास कुमार किसी केस में गवाह था. उसी को लेकर उसकी हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद में जुटी हुई है. लेकिन घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है. बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े हुए इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है. 

टैग्स