ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार: बालू माफिया का पुलिस टीम पर हमला, ASI को गाड़ी से नीचे फेंका, ट्रैक्टर से कुचलने की भी कोशिश

VAISHALI: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां बालू माफियाओं ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने बालू लदे ट्रैक्टर से ASI को नीचे फेंक दिया। इस दौरान SDPO समेत अन्य पुलिसकर्मि

बिहार: बालू माफिया का पुलिस टीम पर हमला, ASI को गाड़ी से नीचे फेंका, ट्रैक्टर से कुचलने की भी कोशिश
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां बालू माफियाओं ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने बालू लदे ट्रैक्टर से ASI को नीचे फेंक दिया। इस दौरान SDPO समेत अन्य पुलिसकर्मियों को गाड़ी से कुचलने की भी कोशिश की गई। हालांकि मौका रहते बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ बालू माफिया ट्रैक्टर पर बालू लेकर जा रहे थे। इसी दौरान SDPO राघव दयाल को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद वे दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और उसपर ASI प्रमोद सिंह को बैठा दिया, ताकि वे चकमा देकर भाग न सकें। लेकिन, इसी दौरान माफियाओं ने ASI को ट्रैक्टर से नीचे फेंक दिया। हद तो तब हो गई जब उन्हें गाड़ी से कुचलने की कोशिश की जाने लगी। 




ये घटना कहीं न कहीं पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हुई है। इससे पता चलता है कि जिले में माफिया कितने बेख़ौफ़ हैं। पहले ASI को ट्रैक्टर से नीचे फेंक दिया जाता है और बाद में SDPO समेत कई पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की गई। हालांकि SDPO की बाल-बाल जान बची है और पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 


टैग्स