ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, दिनदहाड़े एक करोड़ के गहने लूट ले गए बदमाश

HAJIPUR: वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां अपराधियों ने एक आभूषण दुकान से एक करोड़ के सोना-चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए। घटना महुआ थाना क्षेत्र के पातेपुर स्थित श्री क

बिहार: अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, दिनदहाड़े एक करोड़ के गहने लूट ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां अपराधियों ने एक आभूषण दुकान से एक करोड़ के सोना-चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए। घटना महुआ थाना क्षेत्र के पातेपुर स्थित श्री कृष्ण ज्वेलर्स की है। दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। दिनदहाड़े आभूषण दुकान में घुसे 8 बदमाशों ने दुकानदार और अन्य कर्मियों को बंधक बना लिया और करीब एक करोड़ के गहने लूटकर चलते बने।


बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह गुरुवार को भी आभूषण दुकानदार दुकान में ग्राहकों को गहने दिखा रहा था। इसी दौरान करीब 8 की संख्या में अपराधी गहने खरीदने के बहाने दुकान में घुसे और दुकानदार और वहां मौजूद कर्मियों को बंधक बना लिया। जब दुकानदार ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान अपराधियों ने दुकान में रखे करीब एक करोड़ रुपए के सोना और चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए।


पीड़ित दुकान मालिक द्वारा घटना की जनकारी दिए जाने के बाद वैशाली एसपी मनीष कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की तलाश में जुट गई है। दिनदहाड़े लूट की इस बड़ी वारदात से कारोबारियों में दहशत का माहौल है।