ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी, घटनास्थल से 10 खोखा बरामद

VAISHALI: दो पक्षों के बीच चल रहे भूमि विवाद को लेकर वैशाली में जमकर गोलीबारी हुई। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायणपुर पकड़ी गांव की है। जहां एक करीब तीस से चाल

भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी, घटनास्थल से 10 खोखा बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: दो पक्षों के बीच चल रहे भूमि विवाद को लेकर वैशाली में जमकर गोलीबारी हुई। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायणपुर पकड़ी गांव की है। जहां एक करीब तीस से चालीस लोग हथियार लहराते हुए आए और 10 से 15 राउंड फायरिंग की। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची लालगंज पुलिस ने घटनास्थल से 10 खोखा बरामद किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 


बताया जाता है कि लक्ष्मी नारायणपुर पकड़ी निवासी लोजपा के वैशाली उपाध्यक्ष लाल साह और रेपुरा निवासी अनिल साह के साथ वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है। लालगंज थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि लाल साह ने अनिल साह की जमीन गिरवी रखी हुई है इसके बदले पैसे भी उसने दिया है।


 अब अनिल साह ना तो पैसे दे रहा हैं और न जमीन की रजिस्ट्री कर रहा हैं। अनिल साह अपने गुर्गों के साथ जबरन खेत जोतने पहुंच गये और जब इसका विरोध करने पर दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की गयी। जिससे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 10 खोखा बरामद किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।