ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामनवमी के दिन अपराधियों ने 3 दोस्तों को मारी गोली, हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती

VAISHALI: हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के RN कॉलेज के पास 3 दोस्तों को अपराधियों ने गोली मार दी। आनन-फानन में तीनों को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीनों का इल

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामनवमी के दिन अपराधियों ने 3 दोस्तों को मारी गोली, हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के RN कॉलेज के पास 3 दोस्तों को अपराधियों ने गोली मार दी। आनन-फानन में तीनों को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीनों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। 


बताया जाता है कि तीनों दोस्त एक साथ बैठकर बात कर रहे थे। तभी इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें तीनों को गोली लग गई। घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बड़ी यीशुपुर निवासी अभिषेक, साहिल और  छोटू के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे CCTV  को खंगालने में जुटी है। 


बता दें कि रामनवमी को लेकर आज शहर से लेकर गांव तक भारी संख्या में पुलिस कर्मियों और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। इसके बावजूद हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज के पास अपराधियों ने 3 दोस्तों को गोली मार दी। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता