ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अपराधी को पकड़ने गए पुलिस टीम पर हुई फायरिंग, किशनगंज जेल से फरारी हुआ गिरफ्तार

VAISHALI : बिहार के वैशाली से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां, अपराधियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ही गोलीबारी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि

अपराधी को पकड़ने गए पुलिस टीम पर हुई फायरिंग, किशनगंज जेल से फरारी हुआ गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI :  बिहार के वैशाली से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां, अपराधियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ही गोलीबारी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि, सदर थाना क्षेत्र के पानापुर गौराही में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग कर दी गई है।  जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम द्वारा भी फायरिंग की गई है। 


दरअसल,  वैशाली सदर थाना को इस बात की सुचना मिली थी कि पानापुर गौराही में लीची बागान के अंदर कुछ अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, जिसके बाद तत्काल एक टीम तैयार कर वहां भेजा गया। जिसके बाद पुलिस की गाड़ी देखते ही अपराधी फायरिंग करना शुरू कर दिए। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में सदर थाने पुलिस एवं डीआईओ टीम ने भी की फायरिंग शुरू कर दिया। जिसके बाद अपराधी भागने लगे, इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा एक अपराधी को धर दबोच लिया गया। वो फिलहाल पुलिस कस्टडी में हैं।हालांकि, दूसरा अपराधी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। वहीं, पुलिस टीम ने घटनास्थल से कई तरह के हथियार बरामद किया है। 


इधर, इस मामले में गिरफ्तार अपराधी के बारे में पुलिस टीम ने बताया कि यह इससे पहले एक मामले में जेल में बंद था,जहां से यह फरार हो गया। अब बीते इसे वैशाली से अपराध कि योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है। वहीं, गिरफ्तार अपराधी ने कहा कि पैसे के कमी के कारन पिछली बार जेल से भागा था।  लेकिन आज के मामले में उसकी कोई संलिप्ता नहीं है। वहीं, पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराकर न्यायालय पहुंच गई है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता