ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

आपस में लड़ रहे दो लोगों को छुड़ाना छात्र को पड़ा महंगा, परिजन लेकर दौड़े अस्पताल

VAISHALI: कॉलेज से घर लौटने के दौरान अपराधियों ने एक छात्र पर हमला कर दिया। छात्र को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्त

आपस में लड़ रहे दो लोगों को छुड़ाना छात्र को पड़ा महंगा, परिजन लेकर दौड़े अस्पताल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: कॉलेज से घर लौटने के दौरान अपराधियों ने एक छात्र पर हमला कर दिया। छात्र को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना वैशाली के सराय थाना क्षेत्र के मरीचा चौक की है जहां अज्ञात बदमाश ने एक छात्र को चाकू मारकर घायल कर दिया। बताया जाता है कि युवक हाजीपुर सिपेट कॉलेज का छात्र है। जो कॉलेज से अपने घर ऑटो से लौट रहा था। तभी ऑटो के ड्राइवर और एक पैसेंजर के बीच झगड़ा हो गया। बात हाथापाई पर उतर आई। 


जिसके बाद युवक लड़ाई को शांत कराने के लिए दोनों को समझाने बुझाने लगा। लेकिन यह बदमाशों को नागवार गुजरा उसने युवक की पीठ में चाकू मार दिया। जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।   


घायल युवक की पहचान सराय थाना क्षेत्र के किशुनपुरा गुर्मिया गांव निवासी देवेंद्र राय के 21 वर्षीय बेटे अजित कुमार के रूप में हुई है।  जो हाजीपुर सिपेट कॉलेज से पढ़ाई कर अपने घर किशनपुरा गुर्मिया गांव लौट रहा था। इसी दौरान सराय थाने से आगे मरिचा चौक के समीप बदमाश ने पीठ पीछे चाकू से वार कर दिया। जिसके कारण अजीत कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वही मौके से बदमाश फरार हो गये। 



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता