ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

3 बैंक लूटेरों से भिड़ गयी 2 महिला कॉन्स्टेबल, जान की बाजी लगा बैंक को लूटने से बचाया

VAISHALI: अब बात बिहार पुलिस की दो जांबाज महिला सिपाही की करते हैं जिसने जान की बाजी लगाकर बैंक लूटने से बचाया। बैंक में घुसे हथियारबंद अपराधियों से दोनों महिला कॉन्स्टेबल ऐसी

3 बैंक लूटेरों से भिड़ गयी 2 महिला कॉन्स्टेबल, जान की बाजी लगा बैंक को लूटने से बचाया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: अब बात बिहार पुलिस की दो जांबाज महिला सिपाही की करते हैं जिसने जान की बाजी लगाकर बैंक लूटने से बचाया। बैंक में घुसे हथियारबंद अपराधियों से दोनों महिला कॉन्स्टेबल ऐसी भिड़ गयी कि बदमाशों को वहां से भागना पड़ गया। हालांकि इस दौरान दोनों महिला सिपाही घायल हो गयी। बैंक के अंदर महिला कॉन्स्टेबल शांति और जूही ने मोर्चा संभाला और तीनों अपराधियों को खदेड़कर भगाया। बैंक में लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गयी है। 


सीसीटीवी को देखकर हर कोई हैरान है। दोनों महिला पुलिस कर्मी की तारीफ करते लोग नहीं थक रहे हैं। बैंककर्मी भी महिला की हिम्मत को देख हैरान हैं। घटना हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी चौक की है जहां हथियार से लैस होकर ग्रामीण बैंक को लूटने के मकसद से तीन लुटेरे पहुंचे थे। बदमाशों को देख दोनों महिला सिपाही ने जब रोका तो पिस्टल निकालकर राइफल छिनने की कोशिश की। 


तब जूही और शांति ने मोर्चा संभाला। इस दौरान अपराधियों के साथ हाथापाई हुई। लेकिन अपराधियों पर दोनों महिला सिपाही भारी पड़ गयी। जिसके बाद अपराधियों ने वहां से भागना ही मुनासिब समझा। बैंक को लूटने से बचाने के लिए  दोनों महिला सिपाही ने जान की बाजी लगा दी। आखिरकार शांति और जूही ने मिलकर बैंक को लूटने से बचा लिया। दोनों की इस बहादूरी की चर्चा बैंक से लेकर इलाके में खूब हो रही है। बैंक में लगे सीसीटीवी का फुटेज देखकर हर कोई हैरान है।


दोनों महिला सिपाही की लोग खूब तारिफ कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ ओमप्रकाश ने घटना की जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज में जूही और शांति की बहादूरी को उन्होंने भी देखा। उन्होंने कहा कि ऐसे पुलिस कर्मी पर हमें गर्व है। पूरा पुलिस महकमा शांति और जूही के इस कदम की तारीफ कर रहा है। बैंक कर्मी और स्थानीय लोगों का भी कहना था कि दोनों महिला सिपाही ने बैंक को लूटने से बचाया है इन दोनों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।