ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जमीन विवाद में साजिश का खुलासा: फंसाने के लिए हथियार रख खुद ही पुलिस को दी सूचना, दो गिरफ्तार

वैशाली में जमीन विवाद के चलते विपक्षी को फंसाने की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया। आरोपी ने खुद हथियार रखकर पुलिस को सूचना दी, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आने पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार में सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद भूमि विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमीन विवाद में विपक्षी को फंसाने की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। हथियार रख कर पुलिस को सूचना देने वाला खुद पुलिस की जाल में फंस गया। फंसाने की साजिश रचने वाले दो लोगों को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


वैशाली पुलिस ने जमीन विवाद में बदले की एक अजीबोगरीब मामले का खुलासा करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार किया है साथ ही पुलिस ने एक देशी कट्टा और दो कारतूस बरामद किया है। इस बारे में सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के करारी बरारी गांव के वकील राय के घर पर हथियार होने की गुप्त सूचना मिली थी और जब पुलिस मौके पर पहुंची तब दो लोग पुलिस को देख कर भागने लगे जिन्हें पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। 


पकड़े गए दोनो व्यक्ति की पहचान कर्पूरी राय और गुड्डू कुमार के रूप में हुई।इस बीच पुलिस ने वकील राय के घर से एक कट्टा और दो गोली भी पुलिस ने बरामद किया लेकिन जब पुलिस ने जांच शुरू की तब पता चला कि कर्पूरी राय का वकील राय के साथ जमीन का विवाद चल रहा है और उसी विवाद का बदला लेने के लिए कर्पूरी राय ने ही वकील राय के घर पर हथियार रखा था और पुलिस को भी फोन कर उसने ही जानकारी दी थी लेकिन पुलिस की तत्परता से साजिश विफल हो गया और उल्टा कर्पूरी राय को ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।